राम भरोसे के देहांत पर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शोक सभा का आयोजन

संवाददाता/कुशीनगर| कलेक्ट्रेट के नजारत में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम भरोसे जो विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे कि अचानक तबियत ज्यादा खराब होने से आज प्रातः 5.00 वजे देहांत हो गया।
    एओ कलेक्ट्रेट राजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में  जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया तथा  मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
    इस अवसर पर अशोक कुमार दीक्षित, राज कुमार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव,विनोद पासवान,संतोष कुमार,नर्वदा सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।